हिंदी दिवस
कॉलेज प्राचार्या डॉ सविंदर पाल के कुशल मार्गदर्शन में 13/09/2025को स्थानीय कमला नेहरू कॉलेज फॉर विमेन फगवाड़ा में ‘हिंदी दिवस ’ मनाया गया। इस समारोह के मुख्यातिथि प्रिंसिपल डॉ. सविंदर पाल थे जिनका समारोह में पहुंचने पर हिंदी विभाग की ओर से छात्राओ द्वारा निर्मित फूलों के गुलदस्तों से स्वागत किया गया। इस समारोह में उपप्रधानाचार्या मैडम रूमिंदर कौर तथा हिंदी विभाग से मैडम प्रीती मारकंडा भी उपस्थित रहें ।
इस अवसर पर विद्यार्थियों की ओर से काव्य उच्चारण और हिंदी भाषण का पूरे जोश के साथ प्रस्तुतिकरण भी किया गया जो कि उनकी प्रतिभाओं को उभार रही थी। इस शुभ अवसर पर आयोजित की गई प्रतियोगिताओं का परिणाम घोषित किया गया। विजेताओं को कॉलेज प्राचार्या मैडम सविंदर पाल जी ने सर्टिफिकेट्स एवम पुरस्कार देकर उनका प्रोत्साहन बढ़ाया। स्लोगन प्रतियोगिता में मुस्कान कुमारी, दीक्षा एवं मुस्कान ने क्रमवार प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीं ‘काव्य उच्चारण प्रतियोगिता में मुस्कान कुमारी, शिवानी तथा दीक्षा ने क्रमवार प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। ‘ भाषण प्रतियोगिता‘ में मुस्कान ने प्रथम स्थान हासिल किया। बी . ए. सेमेस्टर प्रथम की मुस्कान ने स्लोगन प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
कॉलेज प्राचार्या डॉ. सविंदर पाल ने अपने विचारो में यही दर्शाया कि हिंदी सब जन की और मन की भाषा है और हिंदी भाषा इसी तरह से आगे बढ़ती रहे। इन्ही विचारों के साथ उन्होंने ‘हिंदी विभाग’ और विद्यार्थियों को इस आयोजन के लिए बधाई दी।